Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस के कद्दावर नेता राजीव त्यागी की दिल का दौरा पड़ने से आक्समिक मौत | Hmara Talent

विषय : कांग्रेस के कद्दावर नेता राजीव त्यागी की दिल का दौरा पड़ने से आक्समिक मौत

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वह गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती थे। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। त्यागी कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ताओं में से एक थे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और भाजपा नेता संबित पात्रा समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Table of Content (toc)

जानकारी के अनुसार त्यागी की आज अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। त्यागी ने आज शाम पांच बजे एक समाचार चैनल पर बहस भी की थी। उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी। 


Sambit Patra ne kya kaha?

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने त्यागी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'विश्वास नहीं हो रहा है कि कांग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं हैं। जीवन बहुत अनिश्चित है... अभी भी शब्द नहीं मिल रहे हैं।'


Congress Maha Sachiv ne kya kaha?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने त्यागी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने ट्वीट किया, 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुख है। हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने का कष्ट दे।'

वहीं, कांग्रेस ने राजीव को निष्ठावान कांग्रेसी और सच्चा देशभक्त कहा। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'राजीव त्यागी के अचानक निधन से हम बहुत दुखी हैं। एक निष्ठावान कांग्रेसी और सच्चे देशभक्त। इस संकट के समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिजनों के साथ हैं।'


Kamalnath Ne Kya Kaha?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने त्यागी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के दुखद निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दे।'

कॉपीराइट : अमर उजाला

हम राजीव त्यागी जी के आकस्मिक देहान्त पर शोक व्यक्त करते है : Hmara Talent

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.